एलएंडटीः मुनाफा 38.8% बढ़ा, आय 1.4% बढ़ी

तीसरी तिमाही में एलएंडटी का मुनाफा 38.8 फीसदी बढ़कर 972.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 28, 2017 पर 2:59 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी का मुनाफा 38.8 फीसदी बढ़कर 972.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी का मुनाफा 700.34 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की आय 1.4 फीसदी बढ़कर 26,286 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की आय 25,928 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का एबिटडा 2125 करोड़ रुपये से बढ़कर 2522 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का एबिटडा मार्जिन 8.2 फीसदी से बढ़कर 9.6 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार की आय 12,121 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,735 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार का एबिट 778.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 879.3 करोड़ रुपये रहा है।

    सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार की आय 2116.5 करोड़ रुपये से घटकर 1633 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार का एबिट 104.3 करोड़ रुपये से घटकर 12 करोड़ रुपये रहा है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के हैवी इंजीनियरिंग कारोबार की आय 929.3 करोड़ रुपये से घटकर 870.3 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी के हैवी इंजीनियरिंग कारोबार का एबिट 126.17 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी के हैवी इंजीनियरिंग कारोबार का एबिट 11.82 करोड़ रुपये का घाटे में रहा था।


    तीसरी तिमाही में कंपनी को करीब 35 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं जिसके बाद कुल ऑर्डर बुक 2 लाख 58 हजार करोड़ पर पहुंच गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।