Get App

LTIMindtree Q4 FY25 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 2.6% बढ़ा, ₹45 के डिविडेंड का ऐलान

LTIMindtree ने Q4 FY25 में 2.6% सालाना मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹1,128.5 करोड़ रहा। कंपनी ने ₹45 के डिविडेंड का ऐलान किया। रेवेन्यू में भी 9.9% सालाना बढ़ोतरी हुई, हालांकि EBIT मार्जिन में कमी आई।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 6:17 PM
LTIMindtree Q4 FY25 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 2.6% बढ़ा, ₹45 के डिविडेंड का ऐलान
LTIMindtree ने FY25 के लिए ₹45 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है।

Larsen & Toubro ग्रुप की आईटी कंपनी LTIMindtree Ltd ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 2.6% बढ़कर ₹1,128.5 करोड़ रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,107 करोड़ था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 3.9% बढ़ा है।

कंपनी ने FY25 के लिए ₹45 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। इसमें हर एक शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। नतीजों से पहले LTIMindtree के शेयर 5% से अधिक चढ़कर ₹4,537.9 पर बंद हुए।

रेवेन्यू में भी वृद्धि

LTIMindtree Ltd का चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹9,771.7 करोड़ रहा, जो पिछले तिमाही से 1.1% और पिछले साल की समान तिमाही से 9.9% अधिक है। अमेरिकी डॉलर में रेवेन्यू $1.13 बिलियन रहा, जो तिमाही आधार पर 0.7% कम हुआ, लेकिन सालाना आधार पर 5.8% बढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें