वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 6 फीसदी बढ़कर 584 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 551 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 6 फीसदी बढ़कर 584 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 551 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन आय 14.5 फीसदी बढ़कर 10800 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन आय 9434 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन एबिटडा 901 करोड़ रुपये से बढ़कर 1049 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 9.5 फीसदी से बढ़कर 9.7 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन अन्य आय 89.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 111.7 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट कारोबार की आय 2519 करोड़ रुपये से बढ़कर 2743 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में फार्म इक्विपमेंट कारोबार का एबिट 283.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 353.3 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में फार्म इक्विपमेंट कारोबार का एबिट मार्जिन 15.3 फीसदी से घटकर 12.9 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में ऑटो सेगमेंट का मार्जिन 7.6 फीसदी से घटकर 6.5 फीसदी रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।