M&M की गाड़ियों की FY23 के बाकी महीनों में मजबूत डिमांड बनी रहेगी: विजय नाकरा

विजय नाकरा ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। कंपनी द्वारा बाजार में पेश की जाने वाली अगली गाड़ी XUV400 होगी

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 6:28 PM
Story continues below Advertisement
महामारी के दौरान 2020 में पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में गिरावट आई। इसके बाद 2021 में मामूली वृद्धि हुई। इसके बावजदू एसयूवी सेगमेंट में साल-दर-साल बढ़ोत्तरी देखने को मिली
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra (M&M) को महंगाई और बढ़ी हुई ब्याज दरों जैसी दिक्कतों से ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना होगा। महंगाई और ब्याज दरें बढ़ने के बावजूद वित्तीय वर्ष के बाकी समय के लिए कंपनी के प्रोडक्ट की मजबूत डिमांड जारी रहेगी। ऐसा एमएंडएम के ऑटोमोटिव सेक्टर के अध्यक्ष विजय नाकरा (Veejay Nakra, President, Automotive Sector, M&M) ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-टीवी 18 से बातचीत में कहा।

    नाकरा ने कहा कि गाड़ी बनाने वाली कंपनी ने सितंबर में भारतीय एसयूवी बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री की और सबसे ज्यादा रेवन्यू प्राप्त किया। दरअसल इस बार एसयूवी की मांग सबसे ज्यादा रही। सितंबर में सभी गाड़ियों की कुल मिलाकर कंपनी को 2,00,000 से 2,60,000 बुकिंग प्राप्त हुई।

    सबसे ज्यादा बुकिंग स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) के लिए हुई।


    नाकरा ने कहा कि एसयूवी उद्योग में दिखी हुई ग्रोथ बाकी ऑटो सेक्टर की तुलना में ज्यादा रही।

    उन्होंने कहा "यहां तक ​​​​कि जब महामारी शुरू हुई और अपने चरम पर थी। तब 2020 में पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में गिरावट आई। जबकि इसके बाद 2021 में मामूली वृद्धि हुई। इसके बावजदू एसयूवी सेगमेंट साल-दर-साल बढ़ता रहा।"

    उन्होंने कहा, "कुल गाड़ियों के प्रतिशत की बात करें तो एसयूवी की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।"

    Taking Stock: सेंसेक्स 638 अंक गिरा, निफ्टी 16,900 के नीचे, जाने कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

    नाकरा ने कहा कि बढ़ी हुई महंगाई, बढ़ती ब्याज दरों और देश के कई हिस्सों, विशेष रूप से पूर्वोत्तर में बारिश जैसी अड़चनों को देखते हुए वित्त वर्ष 2023 के बाकी महीनों में डिमांड मिली-जुली रहेगी। लेकिन महिंद्रा एंड महिंद्रा में मजबूत डिमांड देखी गई और इसके जारी रहने की उम्मीद है।

    कंपनी को यह भी उम्मीद थी कि जब बाजार हिस्सेदारी की बात होगी तो वह लीडर की भूमिका में होगी।

    उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि अपनी रेवन्यू हिस्सेदारी को और बढ़ाते हुए हम बाजार हिस्सेदारी के मामले में भी टॉप कंपनियों की लिस्ट में बने रहेंगे।"

    इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) के बारे में उन्होंने कहा कि कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। कंपनी द्वारा बाजार में पेश की जाने वाली अगली गाड़ी एक्सयूवी400 (XUV400) होगी।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।