मई महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार मई में मारुति सुजुकी की बिक्री 7.1 फीसदी बढ़ी है। मई में मारुति सुजुकी ने कुल 1.2 लाख वाहन बेचे हैं। वहीं पिछले साल मई में मारुति सुजुकी ने कुल 1.15 लाख वाहन बेचे थे।

हालांकि मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर मई में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 12466 यूनिट से 20.8 फीसदी घटकर 9872 यूनिट रहा है। लेकिन सालाना आधार पर मई में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 1.02 लाख यूनिट से बढ़कर 1.13 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर मई में मारुति सुजुकी के पैसेंजर कारों की बिक्री 85190 यूनिट से 2.6 फीसदी बढ़कर 87402 यूनिट रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।