Get App

Matix Fertilisers ने लेंडर्स के साथ 4,500 करोड़ रुपये के कर्ज का NCLT से बाहर किया सेटलमेंट

कंपनी की ओर से लेंडर्स को बकाया रकम के बदले 3,082 करोड़ रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2021 पर 12:58 AM
Matix Fertilisers ने लेंडर्स के साथ 4,500 करोड़ रुपये के कर्ज का NCLT से बाहर किया सेटलमेंट

एस्सार ग्रुप के फाउंडर रवि रुइया के दामाद की कंपनी Matix Fertilisers & Chemicals ने लेंडर्स के साथ 4,500 करोड़ रुपये के कर्ज का मामला निपटा लिया है। इसके लिए कंपनी ने 3,082 करोड़ रुपये का एकमुश्त भुगतान (OTS) किया है। यह हाल के वर्षों की बड़ी OTS डील्स में से एक है जिसमें सभी लेंडर्स नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) के दायरे से बाहर अपनी बकाया रकम पर समझौता करने के लिए सहमत हुए हैं।

एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह डील पिछले महीने हुई थी। यह ऑफर प्रत्येक एक रुपये के बकाया पर 68 पैसे के भुगतान के बराबर है।

कंपनी से 3,082 करोड़ रुपये की रिकवरी मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में लेंडर्स की अर्निंग्स में सुधार होगा।

Matix Fertilisers को कर्ज देने वालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक,  IDBI बैंक, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एग्जिम बैंक शामिल हैं।

यह इस तिमाही में लेंडर्स के लिए दूसरी सबसे बड़ी रिकवरी होगी। इस तिमाही में पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस से DHFL को एक्वायर करने के लिए 37,250 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी के इस पूरी तरह से कैश ऑफर की फंडिंग रूस के VTB बैंक और Matix Fertilizers Holding Ltd ने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें