Get App

मदरसन सुमी के मुनाफे में 26% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 479.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2016 पर 11:42 AM
मदरसन सुमी के मुनाफे में 26% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 479.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 380.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी की आय 14.5 फीसदी बढ़कर 10332.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी की आय 9038.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में मदरसन सुमी का एबिटडा 878.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1007 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में मदरसन सुमी का एबिटडा मार्जिन 9.7 फीसदी के साथ सपाट रहा है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसएमआरपीबीवी का मुनाफा 40 फीसदी बढ़कर 1.4 करोड़ पाउंड रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसएमआरपीबीवी की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 105.5 करोड़ पाउंड रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसएमआरपीबीवी का एबिटडा 18 फीसदी बढ़कर 8 करोड़ पाउंड रहा है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसएमआर की बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 37.5 करोड़ पाउंड रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसएमआर का एबिटडा 20 फीसदी बढ़कर 3.6 करोड़ पाउंड रहा है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसएमपी की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 68.1 करोड़ पाउंड रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसएमपी का एबिटडा 17 फीसदी बढ़कर 4.9 करोड़ पाउंड रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें