Get App

Go First मामले में एयरक्राफ्ट लेजर्स की याचिका पर 29 मई को सुनवाई करेगा NCLT

BOC Aviation (Ireland) ने याचिका में Go First को किराए पर दिए गए विमानों को वापस करने की मांग की है। किराए पर विमान देने वाली कंपनी को Lessor कहा जाता है। इससे पहले NCLAT ने 22 मई के आदेश में गो फर्स्ट की इनसॉल्वेंसी की याचिका को सही माना था। कई lessors ने इनसॉल्वेंसी के गो फर्स्ट के कदम का विरोध किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2023 पर 4:50 PM
Go First मामले में एयरक्राफ्ट लेजर्स की याचिका पर 29 मई को सुनवाई करेगा NCLT
NCLT की दिल्ली बेंच ने 10 मई को इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस शुरू करने के लिए गो फर्स्ट की याचिका मंजूर कर ली थी। ट्राइब्यूनल ने कंपनी को बोर्ड को निलंबित करते हुए एक IRP नियुक्त कर दिया था।

NCLT किराए पर विमान देने वाली कंपनी BOC Aviation (Ireland) की याचिका पर 29 मई को सुनवाई करेगा। कंपनी ने याचिका में Go First को किराए पर दिए गए विमानों को वापस करने की मांग की है। किराए पर विमान देने वाली कंपनी को Lessor कहा जाता है। इससे पहले NCLAT ने 22 मई के आदेश में गो फर्स्ट की इनसॉल्वेंसी की याचिका को सही माना था।

NCLT ने दिया था आदेश

NCLT ने गो फर्स्ट के इनसॉल्वेंसी में जाने से पहले खत्म हो चुके लीज एग्रीमेंट की जांच के लिए lessors को NCLT याचिका देने का निर्देश दिया था। अपेलेट ट्राइब्यूनल ने मामले से संबंधित एयरक्राफ्ट को लेकर दोनों पक्षों के दावों को लेकर अंतरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) को एनसीएलटी में एक अप्लिकेशन डालने की इजाजत दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें