बाजार में आज भी मजबूती कायम रही और निफ्टी 11050 के पार टिकने में कामयाब रहा। सेंसेक्स में भी 200 अंकों की मजबूती आई है। यानी सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 50-50 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं। बैंक निफ्टी में भी आज करीब 80 अंकों की बढ़त आई और बैंक निफ्टी 27600 के पार बंद हुआ है। वहीं मिडकैप इंडेक्स भी आज 85 अंक चढ़कर बंद होने में कामयाब रहा है।
