NMDC Shares: नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NMDC) पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के प्रशासन ने 1,620.5 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना खनन कानूनों के कथित उल्लंघन के आरोप में लगाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार 31 अगस्त को इस बात की जानकारी दी। NMDC ने इस कदम को "पूरी तरह अनुचित" बताया है और और दावा किया है कि यह जुर्माना "मामले में तथ्यों और परिस्थितियों पर बिना विचार किए और बिना सोचे-समझे" लगाया गया है।
