हाल में भारतपे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, ऐसी स्थितियां पैदा हो गई थीं, जिससे ग्रोवर अपनी ही कंपनी से इस्तीफा देने को मजबूर हो गए। दरअसल, भारतपे के बोर्ड ने कंपनी के आंतरिक कामकाज के फोरेंसिक जांच का आदेश दिया था। ग्रोवर और उनकी पत्नी पर कई आरोप थे। ग्रोवर के इस्तीफे से पहले कंपनी के बोर्ड ने उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को कंपनी से निकाल दिया था।
