Get App

NTPC Bonds: सरकारी कंपनी का ₹18000 करोड़ जुटाने का प्लान, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?

NTPC बोर्ड मीटिंग में ₹18,000 करोड़ तक के बॉन्ड जारी करने पर विचार करेगी। कुछ ही दिन पहले NTPC ने ₹4,000 करोड़ के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स जारी करने की घोषणा की थी। आइए जानते हैं कि बोर्ड मीटिंग कब होगी और कंपनी जुटाई गई रकम कहां खर्च करेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 8:04 PM
NTPC Bonds: सरकारी कंपनी का ₹18000 करोड़ जुटाने का प्लान, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?
NTPC का शेयर 16 जून को 0.47% की बढ़त के साथ ₹333.5 पर बंद हुआ।

NTPC Bonds: सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) 21 जून 2025 को होने वाली अपनी बोर्ड मीटिंग में ₹18,000 करोड़ तक के बॉन्ड जारी करने पर विचार करेगी। कंपनी ने यह जानकारी सोमवार को स्टॉक एक्सचेंजों को दी।

बॉन्ड से जुटाई जाएगी पूंजी

NTPC यह रकम सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, टैक्सेबल या टैक्स-फ्री, रिडीमेबल और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के जरिए जुटा सकती है। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

इस प्रस्ताव से कुछ ही दिन पहले NTPC ने ₹4,000 करोड़ के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स जारी करने की घोषणा की थी। ये NCDs 17 जून को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जारी किए जाएंगे। इनका कूपन रेट 6.89% सालाना होगा और अवधि 10 साल 1 दिन यानी 18 जून 2035 तक तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें