Nykaa ने पी गणेश को बनाया अपना नया CFO, 3 फरवरी को संभालेंगे प्रभार

नायका (Nykaa)' नाम से कारोबारी करने वाली कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स ने पी गणेश (P Ganesh) का अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। वह 3 फरवरी 2023 को अपना पदभार संभालेंगे। फिलहाल वह टैफी ग्रुप (TAFE Group) के सीएफओ हैं

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 10:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nykaa के शेयर आज एनएसई पर 1.93% फीसदी गिरकर 124.75 रुपये पर बंद हुए

'नायका (Nykaa)' नाम से कारोबारी करने वाली कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स ने पी गणेश (P Ganesh) का अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। वह 3 फरवरी 2023 को अपना पदभार संभालेंगे। फिलहाल वह टैफी ग्रुप (TAFE Group) के सीएफओ हैं। टैफी से पहले उन्होंने गोदरेज ग्रुप, ग्लेनमार्क फार्मा और पिडिलाइट में कई लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं। नायका ने सोमवार 23 जनवरी शेयर बाजरों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि पी गणेश, चार्टेड अकाउंटेंट, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी है। साथ ही उनके पास घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट का 27 सालों से अधिक का अनुभव है।

Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर ने कहा, "हमें गणेश को अपनी लीडरशिप टीम में स्वागत करके खुशी हो रही है। वह नायका की ग्रोथ का अहम हिस्सा बनेंगे और कंपनी को इस प्रक्रिया में उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। उनके पास भारत के फाइनेंशियल मार्केट और इंटरनेशनल मार्केट्स का शानदार नॉलेज है, जो नायका ओमिनीचैनल रिटेल में ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट की अग्रणी कंपनी बनने की दिशा में मार्गदर्शन देगा।"

इस मौके पर पी गणेश ने कहा, "मैं अनुभवों के जरिए नायका के सफर में योगदान देने के लिए तैयार हूं। मुझे यकीन है कि यह नायका के सफर का काफी रोमांचक चरण होने वाला है और साथ ही इसके कारोबार और दायरे में तेज उछाल जारी रहेगी।"


यह भी पढ़ें- Mamaearth का IPO अगर नायका के वैल्यूएशन पर हुआ लिस्ट, तो शिल्पा शेट्टी को होगा 700% का मुनाफा

नायका ने आगे बताया कि TAFE ग्रुप के सीएफओ के अलावा गणेश, नोएडा स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के एकेडमी एडवाइजरी पैनल में भी शामिल हैं। वह मुलुंड कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुंबई में बोर्ड ऑफ स्टडीज (कॉमर्स) के सदस्य भी हैं और इंडस्ट्री व एकेडमिक फोरस में एक एक्टिव कमेंटटर भी हैं।

इस बीच Nykaa के शेयर सोमवार 23 जनवरी को एनएसई पर 1.93% फीसदी गिरकर 124.75 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 17.16% फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसका भाव करीब 56.88 फीसदी नीचे गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।