ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Ola के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर स्वयम सौरभ और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गौरव पोरवाल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। Ola पब्लिक ऑफर लाने की तैयारी कर रही है। सौरभ ने इस वर्ष अप्रैल में CFO के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी जबकि पोरवाल पिछले वर्ष से कंपनी की ग्लोबल मोबिलिटी डिविजन के COO थे।
