Get App

Piramal Group ने DHFL का अधिग्रहण पूरा होने का किया ऐलान, कंपनी ने चुकाए कुल 38,000 करोड़ रुपए

विलय के बाद जो नई कंपनी बनेगी उस पर 100% पिरामल एंटरप्राइजेज का अधिकार होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2021 पर 3:25 PM
Piramal Group ने DHFL का अधिग्रहण पूरा होने का किया ऐलान, कंपनी ने चुकाए कुल 38,000 करोड़ रुपए

Piramal Group ने बुधवार को ऐलान किया कि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (DHFL) के अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। कंपनी ने DHFL के लिए 34,250 करोड़ रुपए चुकाए हैं। इस प्रक्रिया के तहत पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (PCHFL) का विलय DHFL में होगा।

पिरामल एंटरप्राइजेज ने बताया कि DHFL के अधिग्रहण के लिए कुल 38,000 करोड़ रुपए चुकाए हैं। इसमें 34,250 करोड़ रुपए पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस (PCHFL) ने कैश दिया है जबकि 3800 करोड़ रुपए के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स इश्यू किए हैं।

पिरामल ग्रुप ने बुधवार को जारी अपने बयान में बताया है कि DHFL के लेंडर्स अपना 46% पैसा रेज्योलूशन के जरिए रिकवर कर रहे हैं। वैल्यू के लिहाज से देखें तो रेज्योलूशन के लिए गई किसी कंपनी को पहली बार यह कीमत मिली है।

जनवरी 2021 में DHFL के 94% क्रेडिटर्स या कर्ज देने वालों ने पिरामल के रेज्योलूशन प्लान के सपोर्ट में वोट किया था। यह ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए RBI, CCI, NCLT की भी मंजूरी लेनी पड़ी। विलय के बाद जो नई कंपनी बनेगी उस पर 100% पिरामल एंटरप्राइजेज का अधिकार होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें