वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 207 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 51 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 207 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 51 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 9.4 फीसदी घटकर 3731 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 4119 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी का ग्रॉस एनपीए 13.63 फीसदी से मामूली बढ़कर 13.7 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी का नेट एनपीए 9.1 फीसदी से मामूली घटकर 9.09 फीसदी रहा है।
अगर रुपये में पीएनबी के एनपीए पर गौर करें तो, तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में पीएनबी का ग्रॉस एनपीए 56466 करोड़ रुपये से घटकर 55627 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में पीएनबी का नेट एनपीए 35722 करोड़ रुपये से घटकर 34993 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी की प्रोविजनिंग 2534 करोड़ रुपये से बढ़कर 2936 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी की प्रोविजनिंग 3775 करोड़ रुपये रही थी।
पीएनबी के मुताबिक तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में नए एनपीए 5089 करोड़ रुपये से घटकर 4800 करोड़ रुपये रहे हैं। तीसरी तिमाही में 2413 करोड़ रुपये के कर्ज की रिकवरी की गई है। तीसरी तिमाही में 1534 करोड़ रुपये के कर्ज का अपग्रेडेशन किया गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।