Policybazaar के लिए प्रॉफिट एक चॉयस है, प्रायरिटी नहींः को-फाउंडर

पॉलिसीबाजार के को-फाउंडर दहिया ने कहा कि कंपनी का जोर कस्टमर्स को इंश्योरेंस के महत्व की जानकारी देने पर है

अपडेटेड Oct 28, 2021 पर 8:08 PM
Story continues below Advertisement

इंश्योरेंस मार्केटप्लेस पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी PB Fintech के को-फाउंडर और CEO, याशीष दहिया अपने परिवार में पहले ऐसे व्यक्ति थे जो सेना में नहीं गए थे। कॉलेज तक उनका लक्ष्य सेना में जाने का था  क्योंकि उन्होंने वही जीवन देखा था। हालांकि, इसके बाद से एक बड़ा बदलाव आया और 2008 में उन्होंने पॉलिसीबाजार की शुरुआत की।

PB Fintech का IPO 1-3 नवंबर तक खुलेगा और इसके लिए 940-980 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी 6 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 80 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाएगी।

Bitcoin, Ether में भारी गिरावट, Shiba Inu 70 प्रतिशत उछला

पॉलिसीबाजार को अभी तक 40 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है और इसमें से लगभग 70 प्रतिशत अभी भी बैंक में है। कंपनी को हाल ही में इंश्योरेंस ब्रोकिंग लाइसेंस मिला है जिससे यह ऑफलाइन इंश्योरेंस सेलिंग बिजनेस शुरू कर सकेगी।

दहिया ने मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में बताया कि पॉलिसीबाजार का फोकस मिडल क्लास को बीमारी और अन्य मुश्किलों के कारण होने वाली वित्तीय असर से सुरक्षा देना है। कंपनी क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन सेगमेंट्स में भी उतर सकती है।

पॉलिसीबाजार कस्टमर्स को फाइनेंशियल प्लानिंग के हिस्से के तौर पर इंश्योरेंस की जरूरत के बारे में जानकारी देती रही है। इसे कंपनी आगे भी जारी रखेगी।


कंपनी की योजना फिजिकल स्टोर्स खोलने की है जिससे कस्टमर्स को इंश्योरेंस एडवाइजर्स के साथ मीटिंग कर अपनी जरूरत बताने और सही पॉलिसी को चुनने में मदद मिलेगी।

दहिया ने बताया कि IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल विदेश में बिजनेस को बढ़ाने में भी किया जाएगा। कंपनी की कुछ वर्षों से दुबई में मौजूदगी है। अब यह कुछ अन्य देशों में भी ऑफिस खोलने की तैयारी कर रही है।

इसके अलावा कंपनी एक्विजिशन करने में भी फंड लगा सकती है। हालांकि, ये स्ट्रैटेजिक होंगे और मार्केट शेयर से जुड़े एक्विजिशंस पर कंपनी विचार नहीं करेगी।

दहिया ने कहा कि प्रॉफिटेबिलिटी एक चॉयस है जिसे कंपनी किसी भी तिमाही में हासिल कर सकती है। यह पॉलिसीबाजार के लिए एक प्रायरिटी नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी मार्केट में ग्रोथ हो रही है और यह अगले सात-10 वर्षों तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि कंपनी के पास काफी कैश है लेकिन इसका इस्तेमाल संभलकर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।