Get App

PwC अपने 40,000 कर्मचारियों को देगी फुल-टाइम वर्क फ्रॉम होम, लेकिन कटेगी सैलरी

PwC ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर अपनी नई पॉलिसी का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2021 पर 9:06 AM
PwC अपने 40,000 कर्मचारियों को देगी फुल-टाइम वर्क फ्रॉम होम, लेकिन कटेगी सैलरी

अकाउंटिंग और कंसल्टिंग फर्म PwC ने अमेरिका में अपने करीब 40,000 कर्मचारियों को परमानेंट वर्क फ्रॉम होम यानी कि घर से काम करने की इजाजत देने का फैसला किया है। PwC ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर अपनी नई पॉलिसी का ऐलान किया है। कंपनी के पास अमेरिका में करीब 55,000 कर्मचारी है। नई पॉलिसी कंपनी के अधिकतर कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत देती हैं, अगर वे चाहे तों।

इससे पहले PwC के सिर्फ ह्यूमन रिसोर्स और लीगल टीम जैसे डिपार्टमेंट के सपोर्ट स्टाफ और कर्मचारियों को ही फुल-टाइम घर से काम करने की इजाजत थी। अकाउंटिंग इंडस्ट्री का कोराना काल से पहले का वर्क कल्चर लोगों को ओवरटाइम और देर रात तक ऑफिस में काम करने को बढ़ावा देने वाला था। ऐसे में यह रिमोट-वर्क पॉलिसी इस इंडस्ट्री के वर्क कल्चर में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित हो सकती है।

Gold Price: सितंबर में 4% तक गिरी सोने की कीमत, क्या फेस्टिव सीजन से पहले खरीदारी का है शानदार मौका?

PwC की डिप्टी पीपल लीडर योलान्डा सील्स-कॉफील्ड ने बताया, "हमें पूरा विश्वास है कि हम हाइब्रिड टीमों को मैनेज कर सकते हैं।" साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी कंपनी क्लाइंट-सर्विस कर्मचारियों को फुल-टाइम वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने वाली अकाउंटिग इडस्ट्री की पहली फर्म है।

सील्स-कॉफील्ड ने इस बात पर भी जोर दिया कि जो एंप्लायी वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुनते हैं, उन्हें अप्वाइंटमेंट्स, क्लाइंट विजिट और टीम मीटिंग्स के लिए महीने में अधिकतम तीन बार ऑफिस आना होगा।

भारत के टॉप EV और EV battery मेकर स्टॉक्स को लग सकते हैं पंख, जानिए वजह

हालांकि, इसमें एक पेच यह भी है कि जो एंप्लयी छोटे शहरों या यूं कहें कि कम लागत वाली जगहों से फुल-टाइम वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुनेंगे, उनकी सैलरी में कटौती होगी। अल्फाबेट इंक के स्वामित्व वाली गूगल भी अपने कर्मचारियों की सैलरी को उनके काम करने स्थान के आधार पर तय करती है। इसका मतलब यह है कि वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुनने वालों को कम सैलरी देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें