Get App

भारत में कम हुई Redmi K20 Pro की कीमत, जानिए इसमें क्या है खास

अब भारत में Redmi K20 Pro का 6GB + 128GB मॉडल 24,999 रुपये में मिलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2020 पर 1:36 PM
भारत में कम हुई Redmi K20 Pro की कीमत, जानिए इसमें क्या है खास

शाओमी के Redmi K20 Pro की कीमतों में अस्थाई कटौती की गई है।  अब भारत में Redmi K20 Pro का 6GB + 128GB मॉडल  24,999 रुपये में मिलेगा। पहले इस फोन की कीमत 26,999 रुपए थी। Xiaomi India के  CEO मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके Redmi K20 Pro की कीमतों में कटौती की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अस्थाई रूप से इस फोन में जीएसटी की वजह से हुई बढ़त में कटौती कर दी है। इस वजह से ही इस फोन की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर  26,999 रुपये हो गई थी। इस फोन का  8GB + 256GB मॉडल प्रोमोशन डिस्कांउट का हिस्सा नहीं है। इसकी कीमत में कोई कटौती नहीं होगी ये फोन 29,999 रुपये में ही मिलेगा। इस फोन के 6GB + 128GB मॉडल पर टेंपरोरी प्राइस कट ऑफर 13 जुलाई तक लागू रहेगा।

Redmi K20 Pro की खासियत

Redmi K20 Pro में  1080 * 2340 रिजोल्यूशन और 19.5:9 ऐसपेक्ट रेश्यो के साथ 6.39-इंच फुल एचडी+ होरीजोन एमोलेड  डिस्प्ले दिया गया है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में कहीं पर पर कोई नॉच या कटआउट नहीं है, इससे बचने के लिए फोन में 20 एमपी का  pop-up कैमरा दिया गया है।

इसमें 2.84GHz Snapdragon 855 Octa-core प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 640GPU दिया गया है। Redmi K20 Pro के टॉप मॉडल में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसमें 27W सोनिक-चार्जिंग सपोर्ट के साथ  4,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में बैक साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP f/1.75 Sony IMX586 शूटर है। दूसरे दो कैमरे 13 एमपी और 8 एमपी के हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें