देश के मौसम में इस समय एक साथ दो बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं । एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वी भारत में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है , वहीं दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत के लोग जो भीषण गर्मी और 'लू' (Heat Wave) से परेशान हैं, उनके लिए राहत की खबर है । एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से अगले दो-तीन दिनों में आंधी-तूफान, ओले और झमाझम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।
