Get App

Q4 Results: ज्वेलरी कंपनी का मुनाफा 61% बढ़ा, कर्जमुक्त बनने और 100 नए शोरूम खोलने की तैयारी

Q4 Results: ज्वेलर कंपनी के तिमाही नतीजों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। कंपनी का मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़ा है, कर्ज में बड़ी कटौती हुई है और अगले 12 से 18 महीनों में 100 नए शोरूम खोलने की तैयारी है। जानिए नतीजों की पूरी तस्वीर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 27, 2026 पर 8:37 PM
Q4 Results: ज्वेलरी कंपनी का मुनाफा 61% बढ़ा, कर्जमुक्त बनने और 100 नए शोरूम खोलने की तैयारी
PC ज्वेलर शेयर प्राइस 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9.21 रुपये पर बंद हुआ।

Q4 Results: ज्वेलरी रिटेल कंपनी PC ज्वेलर ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा और कमाई दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके साथ ही कंपनी ने कर्ज घटाने और कारोबार के विस्तार को लेकर भी बड़े अपडेट दिए हैं।

मुनाफा 153 करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में PC ज्वेलर का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 61.3 प्रतिशत बढ़कर 152.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94.8 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 32.7 प्रतिशत बढ़कर 927.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले यह 699 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि घरेलू कारोबार से होने वाली कमाई में भी करीब 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) भी सालाना आधार पर लगभग 59 प्रतिशत बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें