रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) बोली मामले में कल का दिन काफी अहम है। कल मामले पर कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (Committee of Creditors) का फैसला आ सकता है। कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स (CoC) ने नीलामी के लिए 6,500 करोड़ रुपये की निचली मूल्य सीमा तय की थी। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के एक आदेश के अनुसार कर्जदाताओं को 31 जनवरी, 2023 तक रिलायंस कैपिटल का रिजोल्यूशन प्रोसेस पूरा करना है। अब इस प्रोसेस में कल का दिन काफी अहम माना जा रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने इस खबर पर ज्यादा डिटेल बताते हुए कहा कि रिलायंस कैपिटल मामले में कल CoC का फैसला संभव है। जबकि NCLT 12 जनवरी को मामले में टोरेंट ग्रुप का पक्ष सुनेगा।
