रिलायंस रिटेल इस साल FMCG सेगमेंट में शामिल होगी: ईशा अंबानी

इस सेगमेंट में रिलायंस रिटेल का मुकाबला FMCG की दिग्गज कंपनियों HUL, नेस्ले और ब्रिटानिया से होगा।

अपडेटेड Aug 29, 2022 पर 3:45 PM
ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल की जिम्मेदारी मिली है जिसके कारोबार को वह बढ़ा रही हैं

रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल इकाई रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) इस साल FMCG बिजनेस में दाखिल होने की तैयारी में है। 29 अगस्त को रिलायंस के 45वें सालाना आम बैठक में ईशा अंबानी ने इसकी जानकारी दी।

ईशा अंबानी ने कहा, "मुझे यह ऐलान करते हुए बेहद खुशी है कि इस साल रिलायंस रिटेल FMCG बिजनेस में कदम रखने जा रहा है। इस बिजनेस का मकसद हर भारतीय के रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना और बेहतर क्वालिटी वाले प्रोडक्ट डिलीवर करना है।"

इस सेगमेंट में रिलायंस रिटेल का मुकाबला FMCG की दिग्गज कंपनियों HUL, नेस्ले और ब्रिटानिया से होगा।


इसके अलावा ईशा अंबानी ने यह भी बताया कि कंपनी जल्दी ही भारत की जनजाति और हाशिये पर रह रहे लोगों के बनाए प्रोडक्ट की मार्केटिंग शुरू करेगी।

ईशा अंबानी ने ये भी कहा, "इस कदम से इस समुदाय को ना सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि आंत्रप्रेन्योरशिप में भी आने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही भारतीय कारीगरों खासतौर पर महिला कारिगरों की काबिलियत, हुनर और ज्ञान को बचाकर रखने में मदद मिलेगी।"

RIL AGM: अपने वॉट्सऐप से JioMart पर करें शॉपिंग, ईशा अंबानी ने बताया प्रोसेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।