Get App

RIL AGM 2021 | ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव के तहत 60,000 करोड़ के निवेश से रिलायंस स्थापित करेगा 4 giga फैक्ट्ररी

मुकेश अंबानी ने 24 यानी आज इस बात का एलान किया कि कंपनी अपने environment-friendly initiatives के तहत 4 गीगा फैक्ट्रर लगाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2021 पर 10:58 AM
RIL AGM 2021 | ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव के तहत 60,000 करोड़ के निवेश से रिलायंस स्थापित करेगा 4 giga फैक्ट्ररी

44वीं एजीएम में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने 24 जून यान  आज इस बात का एलान किया कि कंपनी अपने  environment-friendly initiatives के तहत 4 गीगा फैक्ट्रर लगाएगी।

उन्होंने बताया कि 2021 में कंपनी की NEW ENERGY BIZ लॉन्च करने की योजना है जिसमें RIL की लीडरशिप होगी। इसी योजना के  तहत Dhirubhai Ambani Green Energy GigaComplex की स्थापना की जाएगी। Green Energy GigaComplex में 4 फैक्ट्ररी लगाई जाएगी।

ये गिगा फैक्ट्ररियां न्यू एनर्जी इको सिस्टम (new energy ecosystem) से संबंधित सभी तरीके के अहम कलपुर्जों का उत्पादन और उनका इंटिग्रेशन करेंगी।

इस वर्चुअल एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपने ग्रीन इनिशिएटिव ( green initiatives) के तहत 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इसके अलावा कंपनी ग्रीन इनिशिएटिव के वैल्यू चैन के विकास से संबंधित पार्टनरशिप और फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर 15000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी।

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि इन गीगा फैक्टरियों की स्थापना में सहायता के लिए जरुरी कलपुर्जों और सहायक सामग्रियों के उत्पादन में कंपनी का जामनगर कॉम्प्लेक्स बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल वेबसाइट नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का कंट्रोल इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र बेनेफिशियरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें