RIL के 44वें AGM का शुभारंभ हो गया है। AGM में शेयरधारको को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सबसे पहले कोरोना के जंग में जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कोरोना में अपनों को खोए परिवार से उनको सहानुभूति है। उन्होंने आगे कहा कि हम देश की चिंता करते हैं। हम अपने कर्मचारियों की चिंता करते हैं और इसी सिद्धांत के तहत हमने कोरोना महामारी में मानवता को सर्वोपरि रखा।