Get App

Reliance AGM 2022 : 2025 तक ग्रे हाइड्रोजन से ग्रीन हाइड्रोजन पर शिफ्ट होगी रिलायंस, मुकेश अंबानी ने बताया प्लान

RIL की एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा कि भले ही कंपनी दुनिया में ग्रे हाइड्रोजन की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर्स में से एक है, लेकिन वह देश में कम लागत में हाइड्रोजन के उत्पादन की दिशा में प्रयासों के तहत इलेक्ट्रोलाइजर्स बनाने के लिए नई तकनीकों का आकलन कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2022 पर 1:49 PM
Reliance AGM 2022 : 2025 तक ग्रे हाइड्रोजन से ग्रीन हाइड्रोजन पर शिफ्ट होगी रिलायंस, मुकेश अंबानी ने बताया प्लान
मुकेश अंबानी, चेयरमैन और एमडी, आरआईएल

Reliance AGM 2022 : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि उनकी कंपनी 2025 तक ग्रे हाइड्रोजन से ग्रीन हाउस के प्रोडक्शन की ओर रुख करने की योजना तैयार कर रही है।

सोमवार को RIL की एजीएम को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि भले ही कंपनी दुनिया में ग्रे हाइड्रोजन की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर्स में से एक है, लेकिन वह देश में कम लागत में हाइड्रोजन के उत्पादन की दिशा में प्रयासों के तहत इलेक्ट्रोलाइजर्स बनाने के लिए नई तकनीकों का आकलन कर रही है।

रिलायंस जामनगर में लगा सकती है संयंत्र

अंबानी ने कहा, हमारी जामनगर में गीगा स्केल इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए दुनिया की अग्रणी इलेक्ट्रोलाइजर टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ बातचीत खासी आगे बढ़ चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें