CBI ने रुचि ग्लोबल लिमिटेड और इसके डायरेक्टर्स के खिलाफ FIR दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इन पर 188.35 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु सहित आरोपियों के 6 ठिकानों पर छापेमारी की है।
