Samsung Galaxy A52 की भारत में बढ़ी कीमत, जानिए अहम डिटेल

सैमसंग ने भारत में Galaxy A52 के अपने दोनों मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

अपडेटेड Sep 04, 2021 पर 3:24 PM

Samsung ने हाल ही में भारत में अपना नया फोन A52s 5G लॉन्च किया था। Galaxy A52s 5G इस साल लॉन्च हुए Galaxy A52 का अपडेटेड वर्जन है। अब सैमसंग ने भारत में Galaxy A52 के अपने दोनों मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 

Samsung Galaxy A52 की कीमत में कंपनी ने 1,000 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।  फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,499 रुपये थी लेकिन 1,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब यह 27,499 रुपये हो गई है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 28,999 रुपये हो गई है, जो कि पहले 27,999 रुपये थी। नई कीमतों को Samsung.com वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।

 सावधान ! अगर आपको सरकार के नाम पर मिला है यह मैसेज तो हो सकता है धोखा

बता दें कि कंपनी ने गैलेक्सी A52s के लॉन्च होने के तुरंत बाद गैलेक्सी A52 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सैमसंग का यह फोन इस साल लॉन्च हुए कंपनी के बेस्ट हैंडसेट्स में से एक है। हालांकि दुनियाभर में सेमीकंडक्टर की कमी के चलते यह फोन पिछले कुछ महीनों से ज्यादातर आउट-ऑफ-स्टॉक ही रहा।

फोन ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 720G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक रैम मिलेगी।

 फोटोग्राफी की बात करें, तो कंपनी ने इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन, एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।


वहीं बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी ए52 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm और भार 189 ग्राम है। Samsung में इसमें 256 जीबी की स्टोरेज की हुई है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।