Get App

SBI Q2 results: एसबीआई का प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 74 फीसदी बढ़ा

SBI का सितंबर तिमाही में प्रॉफिट 13,264 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 74 फीसदी ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2022 पर 3:02 PM
SBI Q2 results: एसबीआई का प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 74 फीसदी बढ़ा
एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। सितंबर तिमाही में बैंक की इंटरेस्ट इनकम 15 फीसदी बढ़कर 79,859.59 करोड़ रुपये रही।

SBI Q2 results: State Bank of India (SBI) ने सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान बैंक का प्रॉफिट 13,264 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 74 फीसदी ज्यादा है। सितंबर तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार आया है। बैंक की लोन ग्रोथ भी अच्छी रही है।

एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। यह सरकारी बैंक है। सितंबर तिमाही में बैंक की इंटरेस्ट इनकम 15 फीसदी बढ़कर 79,859.59 करोड़ रुपये रही। एसबीआई की टोटल लोन बुक में ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स की हिस्सेदारी 3.52 फीसदी रही। एक साल पहले यह 4.90 फीसदी थी। बैंक ने नेट एनपीए की हिस्सेदारी कुल लोन बुक में 0.80 फीसदी रही। एक साल पहले यह 1.52 फीसदी थी।

यह भी पढ़ें : Bank Of Baroda Q2: मुनाफा 58.7% बढ़कर 3,313.4 करोड़ रुपए रहा, एसेट क्वालिटी में दिखा सुधार

SBI का प्रॉफिट एनालिस्ट्स के अनुमान के मुकाबले बहुत ज्यादा है। मनीकंट्रोल के पोल में ब्रोकरेज फर्मों ने बैंक का प्रॉफिट 10,616.2 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। सितंबर तिमाही में बैंक ने एंप्लॉयीज की पेंशन के लिए 7,418 करोड़ रुपये का प्रोविजनिंग किया है। इसका असर प्रॉफिट पर पड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें