Get App

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 18% बढ़ा, आय 8.5% बढ़ी

चौथी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 233.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2016 पर 3:04 PM
सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 18% बढ़ा, आय 8.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 233.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 197.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज की आय 8.5 फीसदी बढ़ कर 2361 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज की आय 2176.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का एबिटडा 408.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 454 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का एबिटडा मार्जिन 18.8 फीसदी से बढ़कर 19.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें