Get App

शॉपक्लूज का अधिग्रहण कर सकती है स्नैपडील

स्नैपडील 20-25 करोड़ डॉलर में शॉपक्लूज को खरीदने की तैयारी कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2019 पर 2:17 PM
शॉपक्लूज का अधिग्रहण कर सकती है स्नैपडील

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्नैपडील अपनी कॉम्पटिटर कंपनी शॉपक्लूज को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। यह सौदा 20 से 25 करोड़ डॉलर में होने का अनुमान जताया जा रहा है। इस मामले से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि स्रैपडील ने अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है और अगले कुछ हफ्तों में अधिग्रहण को लेकर फैसला हो सकता है। 
इस मामले में स्नैपडील ने अपन जवाब देने से मना कर दिया है। जबकि शॉपक्लूज ने कहा कि कंपनी बाजार में उड़ रही अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं करती।

आपको बता दें कि, ई - कॉमर्स क्षेत्र की दोनों कंपनियां पहले भी इस तरह की बातचीत कर चुकी हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है कि जब अधिग्रहण के लिए पूरी प्रक्रिया आपनाई जा रही है। 

मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि यह सौदा पूरी तरह से शेयरों पर आधारित होगा और इस सौदे के 20-25 करोड़ डॉलर में होने की संभावना है।

शॉपक्लूज के निवेशकों में सिंगापुर का सरकारी संपत्ति कोष जीआईसी , हीलियन वेंचर्स पार्टनर्स , टाइगर ग्लोबल , नेक्सस वेंचर पार्टनर्स शामिल हैं। सौदा होने के बाद इनके बाहर होने की संभावना जताई जा रही है।

यदि यह सौदा होता है तो दोनों कंपनियों को भारतीय बाजार में फ्लिपकॉर्ट और अमेजन जैसी कंपनियों से मुकाबला बढ़ जाएगा।



सब समाचार

+ और भी पढ़ें