वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 9.6 फीसदी बढ़कर 111.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 101.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 9.6 फीसदी बढ़कर 111.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 101.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 2.7 फीसदी बढ़कर 417.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 406.7 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.96 फीसदी से बढ़कर 3.98 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का नेट एनपीए 2.77 फीसदी से घटकर 2.52 फीसदी रहा है।
रुपये में साउथ इंडियन बैंक के एनपीए पर गौर करें तो, तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 1745 करोड़ रुपये से बढ़कर 1787 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का नेट एनपीए 1206.4 करोड़ रुपये से घटकर 1115.7 करोड़ रुपये रहा है।
साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 106.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 206.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 128.3 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की अन्य आय 153.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 258.5 करोड़ रुपये रही है।
साउथ इंडियन बैंक ने कहा कि ट्रेजरी आय में बढ़ोतरी से अन्य आय बढ़ी है, जबकि तीसरी तिमाही में लोन ग्रोथ 11.4 फीसदी रही है। नोटबंदी का लोन ग्रोथ पर ज्यादा असर नहीं देखने को मिला है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक के नए एनपीए 226 करोड़ रुपये से घटकर 196 करोड़ रुपये रहे हैं।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.75 फीसदी से घटकर 2.72 फीसदी रहा है। साउथ इंडियन बैंक ने वित्त वर्ष 2017 के लिए लोन ग्रोथ में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का लक्ष्य तय किया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।