टाटा मोटर्स जल्द लॉन्च करेगी नई Tigor EV, 21,000 रुपये में होगी बुकिंग

कंपनी नई कार की बैटरी और आठ वर्ष वॉरंटी दे रही है। इसमें रिमोट कमांड्स जैसे कनेक्टेड फीचर्स होंगे

अपडेटेड Aug 18, 2021 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च करने की घोषणा की है। पिछले वर्ष नेक्सॉन EV के लॉन्च के बाद कंपनी ने अब टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन उतारा है। इसकी बुकिंग टाटा मोटर की चुनिंदा डीलरशिप पर 21,000 रुपये में कराई जा सकती है।

इस कार को टियल ब्लू कलर में लॉन्च किया जाएगा। इसके प्राइस और रेंज की जानकारी लॉन्च पर दी जाएगी।

शिलांग में कर्फ्यू के दौरान ताजा हिंसा, मेघालय के राज्यपाल के काफिले पर हमला

टिगोर EV में 55  kW का अधिकतम पावर आउटपुट और 170 Nm का अधिकतम टॉर्क होगा। यह 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ेगी। इसमें 26 kWh की लिथियन आयन बैटरी है।

इसकी बैटरी वॉटरप्रूफ है और इस पर 8 वर्ष और 1,60,000 किलोमीटर की बैटरी और मोटर गारंटी दी जाएगी।

नई टिगोर EV की बैटरी CCS2 चार्जिंग प्रोटोकॉल के साथ काम करती है और इसे 15 A प्लग पॉइंट के साथ फास्ट या स्लो चार्ज किया जा सकता है।


इस कार में 30 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स दिए जा रहे हैं जिनमें रिमोट कमांड्स शामिल हैं। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की है। इससे देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर मारुति सुजुकी को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में हाल के वर्षों में टाटा मोटर्स ने अपने नए मॉडल्स के साथ मारुति सुजुकी की कुछ बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।