शिलांग में कर्फ्यू के दौरान ताजा हिंसा, मेघालय के राज्यपाल के काफिले पर हमला

असम एयरपोर्ट से वापस लौटने पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर हमला हुआ

अपडेटेड Aug 18, 2021 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement

मेघालय की राजधानी शिलांग में मंगलवार को कर्फ्यू के दौरान हिंसा की ताजा घटना सामने आई। राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik ) को असम में एयरपोर्ट पर छोड़कर आ रहे उनके काफिले पर अज्ञात उपद्रवियों ने पत्थरों से हमला कर दिया।

राजभवन के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए और सुरक्षित वहां पहुंच गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि जब वो असम से लौट रहे थे तब अज्ञात उपद्रवियों ने शहर के मलवाई इलाके में कारों के काफिले पर पथराव किया। इस हमले में कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी को चोट नहीं आई है।

क्या है असम-मिजोरम के बीच चल रहा सीमा विवाद और इसमें ब्रिटिश कनेक्शन क्या है?

बता दें कि हाल ही में मेघालय में पूर्व उग्रवादी नेता चेरिस्टरफ़ील्ड थांगखिव की कथित रूप से पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद 15 अगस्त को शिलांग के मवलाई और जयआ इलाके हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया। कम से कम चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई थी।

थांगखिव (Thangkhiew) ने 2018 में आत्मसमर्पण किया था और कथित तौर पर 10 अगस्त को हुए IED धमाके में शामिल था। थांगखिव की उस समय एनकाउंटर में मौत हो गई थी जब उसने राज्य में सिलसिलेवार IED विस्फोटों के सिलसिले में अपने घर पर छापेमारी के दौरान एक पुलिस दल पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी।


अमित शाह का आज से मेघालय दौरा, अंतरराज्यीय सीमा पर उत्‍तर-पूर्व के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग

मेघालय में कर्फ्यू

मेघालय सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि 18 अगस्त को सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। इससे पहले मेघालय के सीएम ने कहा था कि सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए ढील दी जाएगी।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।