Get App

टाटा स्टील को ₹49.4 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील को 59.3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2016 पर 6:55 PM
टाटा स्टील को ₹49.4 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील को 49.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील को 5609.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 0.1 फीसदी बढ़कर 27471 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 27456 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा 1784 करोड़ रुपये से बढ़कर 2969.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा मार्जिन 6.5 फीसदी से बढ़कर 10.8 फीसदी रहा है।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील को 59.3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील को 5609 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की ब्याज लागत 1101 करोड़ रुपये से बढ़कर 1351 करोड़ रुपये रही है।

तिमाही दर तिमाही पर दूसरी तिमाही में टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार का एबिटडा प्रति टन 3385 रुपये से बढ़कर 4504 रुपये रहा है। हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार का एबिटडा प्रति टन 532 रुपये के घाटे में रहा था।

तिमाही पर दूसरी तिमाही में टाटा स्टील के भारतीय कारोबार का एबिटडा प्रति टन 10455 रुपये से घटकर 7620 रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील के भारतीय कारोबार का एबिटडा प्रति टन 8743 रुपये रहा था।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का कंसोलिडेटेड एबिटडा प्रति टन 6049 रुपये से घटकर 5296 रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का कंसोलिडेटेड एबिटडा प्रति टन 3081 रुपये रहा था। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड डिलीवरी 5.84 मीट्रिक टन से 3.3 फीसदी घटकर 5.65 मीट्रिक टन रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें