TVS Motor Q3 Results : TVS Motor 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 22.5 फीसदी की बढ़त के साथ 352.75 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2023 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए 5 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इस अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 9 फरवरी को या उसके बाद किया जाएगा।
