Union AMC से विनय पहाड़िया का इस्तीफा, हार्दिक बोरा और संजय बेमबल्कर होंगे इक्विटी के को-हेड

यूनियन एएमसी के सीईओ जी प्रदीपकुमार ने नए बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विनय पहाड़िया ने बहुत अच्छा नवेस्टमेंट प्रोसेस तैयार किया। उन्होंने एक शानदार टीम तैयार की है

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
Vinay Paharia अप्रैल 2018 से Union AMC के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर थे।

Vinay Paharia ने Union Asset Management Company से इस्तीफा दे दिया है। वह अप्रैल 2018 से इस फंड हाउस के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर थे। जनवरी अंत में वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। यूनियन एएमसी ने कहा है कि हार्दिक बोरा और संजय बेमबल्कर इक्विटी के को-हेड्स होंगे। दोनों दिसंबर से नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे। अभी बोरा और बेमबल्कर यूनियन एएमसी में फंड मैनेजर हैं।

यूनियन एएमसी के सीईओ जी प्रदीपकुमार ने नए बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विनय पहाड़िया ने बहुत अच्छा नवेस्टमेंट प्रोसेस तैयार किया। उन्होंने एक शानदार टीम तैयार की है। इस टीम का कंपनी की स्कीमों के प्रदर्शन में बड़ा हाथ रहा है। हम उन्हें भविष्य की नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

यह भी पढ़ें : अच्छे रिटर्न की संभावना और कम जोखिम वाले ये शेयर NPS मैनेजरों को हैं पसंद, क्या इनमें से कोई है आपके पास?


संजय बेमबल्कर ने अमेरिका के सीएफए इंस्टीट्यूट से सीएफए, चार्टर्ड अकाउंटेंट, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमएससी की पढ़ाई की है। उन्हें फंड मैनेजमेंट और इक्विटी रिसर्च का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। यूनियन एएमसी में नौकरी शुरू करने से पहले उन्होंने केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट में काम किया था। वह एलआईसी म्यूचुअल फंड में भी काम कर चुके हैं।

हार्दिक बोरा ने भी सीएफए किया है। उन्हें फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर का 14 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह सितंबर 2014 से यूनियन एएमसी के साथ हैं। इससे पहले वह मोतीलाल ओसवाल में सीनियर मैनेजर थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।