नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)रिटायरमेंट के लिए काफी लोकप्रिय निवेश योजना के तौर पर उभर रही है। NPS फंड मैनेजर अपनी स्कीमों के पोर्टफोलियो के जोखिम को कम रखना अच्छे तरीके से जानते हैं। इसी वजह से NPS के पोर्टफोलियो में अधिकतर लार्ज कैप स्टॉक शामिल होते हैं। इसके अलावा एक खास बात ये है कि लो विद्ड्रॉल रेट और लंबी लॉक इन अवधि के कारण NPS फंड मैनेजर लंबी अवधि के नजरिए से अपने स्टॉक का चुनाव कर सकते हैं।
NPS स्कीम टियर वन अकाउंट के तहत ऐसी इक्विटीज में निवेश करती है जिनमें लंबी अवधि में अच्छी ग्रोथ की संभावना होती है। ये स्कीमें बॉय और होल्ड रणनीति का पालन करती हैं। इनके पोर्टफोलियो में शामिल अधिकांश स्टॉक स्कीमों के शुरुआत से ही शामिल हैं। लगभगभ 95 फीसदी NPS पोर्टफोलियो ब्लूचिप स्टॉक से मिलकर बना है। यहां हम NPS मैनेजरों के पसंदीदा शेयरों की एक सूची दे रहे हैं जो टियर वन अकाउंट के तहत NPS स्कीम ई के पोर्टफोलियो में शामिल हैं। ये आकंड़े 30 सितंबर 2022 तक के हैं।
Reliance Industries: यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 2852 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक Max Life Pension, SBI Pension और Aditya Birla Sun Life Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
ICICI Bank: यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 2832 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक Kotak Pension, ICICI Prudential Pension और UTI Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
HDFC Bank: यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 2340 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक Aditya Birla Sun Life Pension, Max Life Pension और LIC Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
Infosys: यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 2172 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक ICICI Prudential Pension, Aditya Birla Sun Life Pension और HDFC Pensionजैसी स्कीमों में शामिल है।
Larsen & Toubro : यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 1206 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक LIC Pension, Kotak Pension और ICICI Prudential Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
State Bank Of India:यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 1206 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 1227 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक LIC Pension, Kotak Pension और ICICI Prudential Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
ITC : यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 1,094 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक Kotak Pension, Tata Pension और HDFC Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
Bharti Airtel: यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 1,075 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक Tata Pension, HDFC Pension और UTI Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
Tata Consultancy Services- यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 1,027 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक Aditya Birla Sun Life Pension, LIC Pension और Max Life Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
Hindustan Unilever: यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 923 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक Kotak Pension, Tata Pension और Aditya Birla Sun Life Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
Bajaj Finance: यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 707 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक Kotak Pension,Tata Pension और Max Life Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
Mahindra and Mahindra: यह स्टॉक 9 NPS टियर वन स्कीमों में शामिल है। इसमें किए गए निवेश का वर्तमान मूल्य 577 करोड़ रुपये है। यह स्टॉक Tata Pension, Kotak Pension और HDFC Pension जैसी स्कीमों में शामिल है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।