Get App

डिफॉल्ट पर बिक सकते हैं वोडाफोन ग्रुप के शेयर, VODAFONE IDEA पर 7,000 करोड़ रुपये का बकाया

VODAFONE IDEA पर फिलहाल 7,000 करोड़ रुपये का बकाया है और डिफॉल्ट होने की सूरत में ग्रुप के शेयर बेचने पड़ सकते हैं।

Aseem Manchandaअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 5:31 PM
डिफॉल्ट पर बिक सकते हैं वोडाफोन ग्रुप के शेयर, VODAFONE IDEA पर 7,000 करोड़ रुपये का बकाया
VODAFONE IDEA पर अपनी तिमाही रिपोर्ट में ये जानकारी देते हुए INDUS TOWERS ने कहा कि कंपनी के रिकवरी के लिए कोई गारंटी नहीं है

VODAFONE IDEA Share Breaking News: वोडाफोन ग्रुप की दिक्कतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। वोडाफोन ग्रुप  (VODAFONE GROUP) को उन पर बकाया कर्ज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि उन्हें अपने शेयर भी बेचने पड़ सकते हैं। वोडाफोन आइडिया (VODAFONE IDEA) पर फिलहाल 7,000 करोड़ रुपये का बकाया है। इस रकम को नहीं चुकाने या डिफॉल्ट होने की सूरत में वोडाफोन ग्रुप के शेयर बिक सकते हैं। ग्रुप के शेयर बिकने की बात इसलिए सामने आ रही है क्योंकि कंपनी के पास रिकवरी के लिए कोई गारंटी नहीं है। टेलीकॉम सेक्टर में टावर्स का कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी इंडस टावर्स (INDUS TOWERS) ने तिमाही रिपोर्ट में ये जानकारी दी है।

INDUS TOWERS के पास वोडाफोन PLC के शेयर गिरवी रखे हुए हैं। INDUS TOWERS ने तिमाही रिपोर्ट में VODAFONE IDEA के बकाए को लेकर चिंता जताई है। INDUS TOWERS के बोर्ड ने बकाए पर चिंता जताते हुए कहा कि कंपनी के पास रिकवरी के लिए कोई गारंटी नहीं है। इसकी वजह डिफॉल्ट पर वोडाफोन ग्रुप के शेयर बिक सकते हैं।

Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील, सन फार्मा और अन्य स्टॉक्स

इस खबर पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि INDUS TOWERS के बोर्ड ने कहा कि यदि VODAFONE IDEA अपने बकाया नहीं चुकाती है तो कंपनी अपने पास गिरवी रखे गये वोडाफोन PLC के शेयर बेच सकती है। लेकिन उन्होंने साथ में ये भी कहा कि ये शेयर बेचने के बाद भी उनका बकाया पूरा नहीं हो पायेगा क्योंकि वोडाफोन आइडिया के ऊपर 7000 करोड़ रुपये का बकाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें