Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील, सन फार्मा और अन्य स्टॉक्स

Castrol India कंपनी का सितंबर तिमाही में मुनाफा 187 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसी दौरान कंपनी की आय 4% बढ़कर 1,121 करोड़ रुपये हो गई

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 5:33 PM
Glenmark Pharmaceuticals की अमेरिकी इकाई ने Fingolimod capsules लॉन्च किया है। इसका सालाना सेल करीब 1.8 अरब डॉलर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks in share market today: शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर एक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

    Results on November 1 : आज यानी 1 नवंबर 2022 को Sun Pharmaceutical Industries, Adani Ports and Special Economic Zone, Tech Mahindra, UPL, Punjab National Bank, FSN E-Commerce Ventures (Nykaa), Karnataka Bank, LIC Housing Finance, Chambal Fertilisers & Chemicals, Cholamandalam Investment and Finance Company, CMS Info Systems, Dhanuka Agritech, JK Tyre & Industries, Kansai Nerolac Paints, Macrotech Developers, Tata Investment Corporation, Varun Beverages, Voltas, and Whirlpool of India आदि कंपनियां फोकस में रहेंगी क्योंकि आज इनके तिमाही नतीजे जारी होंगे।

    Larsen & Toubro

    एलएंडटी का कंसोलिडेटेड मुनापा 22.5% बढ़कर 2,229 करोड़ रुपये हो गया जबकि कंसोलिडेटेड आय 23% बढ़कर 42,763 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स आईटी और टीएस पोर्टफोलियो सेगमेंट में निरंतर ग्रोथ से मुनाफे और आय में बढ़ोत्तरी नजर आई।


    L&T के नतीजे अच्छे रहे, 5 टॉप ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर रेटिंग्स और टारगेट प्राइस

    Tata Steel

    सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 87% गिरकर 1,514 करोड़ रुपये रहा जबकि कंपनी की आय सपाट रहते हुए 59,878 करोड़ रुपये रही।

    Castrol India

    लुब्रिकेंट्स कंपनी का सितंबर तिमाही में मुनाफा 187 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी की आय 4% बढ़कर 1,121 करोड़ रुपये हो गई।

    Glenmark Pharmaceuticals

    Glenmark Pharmaceuticals Inc (USA) ने अमेरिका में Fingolimod capsules लॉन्च किया है। इसका सालाना सेल करीब 1.8 अरब डॉलर है।

    GHCL

    कंपनी का शुद्ध मुनाफा सितंबर की तिमाही में सालना आधार पर बढ़कर 289 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 93 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की स्टैंडअलोन रेवन्यू सितंबर तिमाही में 73% बढ़कर 1,389 करोड़ रुपये हो गया।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।