विप्रोः मुनाफा 2% बढ़ा, डॉलर आय घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 2109.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 25, 2017 पर 4:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 2109.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 2067.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस की आय 0.5 फीसदी बढ़कर 13,196 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस की आय 13,136.6 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस की डॉलर आय 0.7 फीसदी घटकर 190.3 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस की डॉलर आय 191.63 करोड़ डॉलर रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस का एबिट 2337.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 2415.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में विप्रो के आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 17.8 फीसदी से बढ़कर 18.3 फीसदी रहा है।

    विप्रो ने चौथी तिमाही के लिए डॉलर आय 192.2-194.1 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान दिया है। विप्रो के मुताबिक 31 दिसंबर 2016 तक आईटी सर्विसेज में कर्मचारियों की संख्या 179,129 थी। विप्रो के सीईओ ने कहा कि तिमाही आधार पर डिजिटल इकोसिस्टम की ग्रोथ 9 फीसदी रही, जिसका कुल आय में 21.7 फीसदी का योगदान है।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में विप्रो का ग्रॉस यूटिलाइजेशन 71.2 फीसदी से घटकर 71.6 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में विप्रो का नेट यूटिलाइजेशन (ट्रेनी समेत) 82.8 फीसदी से घटकर 81.9 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईटी सर्विसेस में एट्रिशन रेट 16.6 फीसदी से घटकर 16.3 फीसदी रहा है।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।