Yes Bank की स्ट्रेस्ड एसेट्स की बिक्री इसी महीने होगी पूरी, CEO Prashant Kumar ने जताई उम्मीद

यस बैंक के चीफ एग्जीक्यूटिव और एमडी प्रशांत कुमार ने कहा, 48,000 करोड़ रुपये के स्ट्रेस्ड लोन नवंबर तक एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) को ट्रांसफर हो जाएंगे

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
यस बैंक (Yes Bank) के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने एक कार्यक्रम में कहा कि यस बैंक ग्रोथ के रास्ते पर अच्छी तरह से बढ़ रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yes Bank CEO Prashant Kumar : प्राइवेट सेक्टर का लेंडर यस बैंक अपनी स्ट्रेस्ड एसेट की जेसी फ्लॉवर्स को बिक्री नवंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद कर रहा है। बैंक के चीफ एग्जीक्यूटिव और एमडी प्रशांत कुमार ने गुरुवार, 3 नवंबर को रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान कहा, संकटग्रस्त 48,000 करोड़ रुपये के लोन्स नवंबर तक एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) को ट्रांसफर हो जाएंगे।

    गौरतलब है कि ये पूरा एनपीए उसके कोफाउंडर राणा कपूर की अगुआई वाले पुराने मैनेजमेंट द्वारा दिए गए लोन हैं। कपूर को बाद में कुछ अनियमितताओं के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया था। लोन के ट्रांसफर से बैंक का ग्रॉस एनपीए रेश्यो 2 फीसदी से कम हो जाएगा, जो फिलहाल 12.89 फीसदी के स्तर पर है।

    ग्रोथ की राह पर है यस बैंक


    उधर, यस बैंक (Yes Bank) के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने एक कार्यक्रम में कहा कि यस बैंक ग्रोथ के रास्ते पर अच्छी तरह से बढ़ रहा है। लाइबिलिटीज के नजरिए से देखें तो यस बैंक की ग्रोथ रेट इंडस्ट्रीज से बेहतर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे कॉस्ट ऑफ डिपॉजिट में वर्तमान लेवल से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन इससे पहले मार्जिन पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि लोन रेट्स में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।

    Yes Bank और RBL Bank अपनी ग्रोथ स्टोरी को लेकर बुलिश, इस साल क्रेडिट में 15% बढ़त का रखा लक्ष्य

    आरबीआई के अप्रूवल की जरूरत नहीं

    प्रशांत कुमार ने यह भी कहा कि यस बैंक को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए आरबीआई के अप्रूवल की कोई जरूरत नहीं है। हम एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में पहले 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए निवेश करेंगे और उसके बाद अपने हिस्सेदारी में बढ़ोतरी करने के लिए आरबीआई में आवेदन करेंगे।

    Adani Wilmar के सितंबर नतीजे से निवेशकों का मूड खराब, शेयरों में 2% से अधिक गिरावट

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।