वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 30.6 फीसदी बढ़कर 882.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 675.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 30.6 फीसदी बढ़कर 882.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 675.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 30.3 फीसदी बढ़कर 1507 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 1157 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.83 फीसदी से मामूली बढ़कर 0.85 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.29 फीसदी रहा है।
रुपये में यस बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 916.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1006 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए 323 करोड़ रुपये से बढ़कर 342.4 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यस बैंक की प्रोविजनिंग 147.9 करोड़ रुपये से घटकर 115.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 161.7 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.4 फीसदी से बढ़कर 3.5 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यस बैंक का रीस्ट्रक्चर्ड बुक 511.5 करोड़ रुपये से घटकर 500.2 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।