Get App

Blinkit और Zepto बढ़ाने जा रही अपना कमीशन, तेज कॉम्पिटीशन के बीच मुनाफे में आने पर जोर

Zomato Share Price: ब्लिंकिट (Blinkit) और जेप्टो (Zepto) अपने निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कमाई के बढ़ाने के तरीकों पर फोकस कर रही है। इसके तहत ये दोनों क्विक कॉमर्स कंपनियां प्रत्येक ऑर्डर पर अपने कमशीन को बढ़ा रही है। ब्लिंकिट अब एक वेरिएबल कमीशन मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें ब्रांड्स और सेलर्स के लिए अलग-अलग दरें होंगी। दूसरी ओर, Zepto धीरे-धीरे कमीशन दरें बढ़ा रही है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 07, 2025 पर 1:31 PM
Blinkit और Zepto बढ़ाने जा रही अपना कमीशन, तेज कॉम्पिटीशन के बीच मुनाफे में आने पर जोर
Zomato Share Price: जोमैटो की मार्केट वैल्यू में पिछले कुछ महीनों के दौरान काफी गिरावट आ चुकी है

Zomato Share Price: ब्लिंकिट (Blinkit) और जेप्टो (Zepto) अपने निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कमाई बढ़ाने के तरीकों पर फोकस कर रही है। इसके तहत ये दोनों क्विक कॉमर्स कंपनियां प्रत्येक ऑर्डर पर अपने कमीशन को बढ़ाने जा रही है।  इकनॉमिक टाइम्स ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि जोमैटो के स्वामित्व वाली कंपनी, ब्लिंकिट अब एक वेरिएबल कमीशन मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें ब्रांड्स और सेलर्स के लिए अलग-अलग दरें होंगी। दूसरी ओर, Zepto धीरे-धीरे कमीशन दरें बढ़ा रही है ताकि उसकी प्रॉफिटबिलिटी में सुधार हो सके।

ये कदम ऐसे समय में उठाए जारहे हैं, जब Zepto अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं जोमैटो की मार्केट वैल्यू में पिछले कुछ महीनों के दौरान काफी गिरावट आ चुकी है। जोमैटो के शेयर आज 7 मार्च को लगभग 233 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जबकि तीन महीने पहले 6 दिसंबर को ये 322 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

इस गिरावट के पीछे शेयर बाजार में जारी व्यापक बिकवाली और ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते कैश बर्न को बताया जा रहा है। ई-कॉमर्स कंपनियां आक्रामक तरीके से विस्तार में जुटी हुई हैं, जिसके चलते इनका कैश बर्न काफी बढ़ गया है। इससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

ब्लिकिंट के नए कमीशन नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें