Haryana: 'आंखें निकाल ली जाएंगी, हाथ काट दिए जाएंगे', BJP सांसद अरविंद शर्मा की कांग्रेस को चेतावनी

उनका यह बयान ग्रोवर और BJP नेताओं के रोहतक के किलोई में एक मंदिर के अंदर घंटों तक घेराव के बाद आया है

अपडेटेड Nov 07, 2021 पर 3:45 PM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अरविंद शर्मा (Arvind Sharma) ने कांग्रेस (Congress) को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हरियाणा (Haryana) के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर (Manish Grover) को निशाना बनाया गया तो "आंखें निकाल ली जाएंगी" और "हाथ काट दिया जाएगा।"

उनका यह बयान ग्रोवर और दूसरे BJP नेताओं को रोहतक के किलोई में एक मंदिर के अंदर घंटों तक रोके रखने के बाद आया है, जब कई ग्रामीणों और किसानों ने शुक्रवार को बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। BJP ने रोहतक में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि शुक्रवार की घटना के लिए वही जिम्मेदार है।

शर्मा ने कांग्रेस और उसके नेता दीपेंद्र हुड्डा को चेतावनी देते हुए कहा, "मनीष ग्रोवर के खिलाफ अगर कोई आंख उठाई गई, तो उस आंख को निकाल दिया जाएगा और अगर कोई हाथ उठाया गया, तो वह हाथ काट दिया जाएगा। नहीं बख्शेंगे।" शर्मा ने आगे कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि रोहतक लोकसभा सीट मनीष ग्रोवर की वजह से जीती थी।"

शर्मा ने एक सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भूपिंदर सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा के कारण शुक्रवार को ग्रोवर को निशाना बनाया गया क्योंकि दीपेंद्र हुड्डा ग्रोवर की वजह से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

Haryana: पूर्व मंत्री सहित कई BJP नेताओं को किसानों ने घेरा, कई घंटों सें मंदिर में फंसे हैं नेता

पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को शांत करने और गतिरोध को खत्म करने में घंटों लग गए, जिसके बाद नेता परिसर से चले गए। PTI की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों, जिनमें ज्यादातर किसान थे, उन्होंने एक अनिर्दिष्ट मुद्दे पर ग्रोवर की माफी की मांग की, लेकिन पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि प्रदर्शनकारी किलोई में भाजपा नेताओं की मौजूदगी का विरोध कर रहे थे।


ग्रोवर और दूसरे बीजेपी नेता किलोई के एक मंदिर गए, जहां से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करते हुए देखने की योजना बनाई।

पिछले एक साल से हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने उन कार्यक्रमों का विरोध किया है, जिनमें भाजपा नेताओं के शामिल होने की संभावना है और ज्यादातर मामलों में, उन्होंने तीन कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए विरोध भी किया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।