JioPhone Next: सबसे सस्ते स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू, जानिए क्या होगी कीमत और खास फीचर्स

दुनिया का सबसे सस्ता फोन JioPhone Next 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉन्च होने वाला है

अपडेटेड Aug 28, 2021 पर 11:50 AM
Story continues below Advertisement

JioPhone Next: यह दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसे रिलायंस जियो और गूगल ने मिलकर डिवेलप किया है। अगर आप भी इस फोन का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। JioPhone Next के लिए प्री-बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, JioPhone Next सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होगा। हालांकि अभी तक इस पर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

JioPhone Next 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने JioPhone Next की प्री-बुकिंग शुरू करने वाली है। जियो ने इस मामले में रिटेल कंपनियों से भी बातचीत शुरू कर दी है।

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया नया फोन 

इस महीने की शुरुआत में JioPhone Next की कीमतें और फीचर्स लीक हुए थे। इसकी कीमत 3499 रुपए है। यह दुनिया का सबसे सस्ता फोन है। इस फोन के साथ बंडल पैक्स भी ग्राहकों को मिलेगा।

जानिए क्या होंगे फीचर्स

JioPhone Next के जो फीचर्स लीक हुए हैं उसके मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर लगा है। इसकी क्षमता 4G है। यह फोन 2GB और 3GB रैम के साथ आ सकता है। जबकि इसकी स्टोरेज कैपासिटी 16GB और 32GB होगा।


JioPhone Next में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें ग्राहकों को HD रेज्योलूशन भी मिलेगा। माना जा रहा है कि इसके कैमरे में भी इंडिया के लिए खासतौर पर स्नैपचैट फिल्टर्स लगाए गए हैं।

Jio vs Airtel vs Vi: सालाना प्रीपेड प्लान में किसका है सबसे सस्ता, 118 रुपये के मंथली खर्च में मिलेगा 24GB डेटा

इस फोन में Wi-fi, ब्लूटूथ, GPS, गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन रीडर, लैंग्वेज ट्रांसलेशन और कई दूसरे फीचर्स हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सालाना बैठक में JioPhone Next लॉन्च करने का ऐलान किया था।
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।