Partition Horrors Remembrance Day: 14 अगस्त पर अब 'बंटवारे के दर्द' को याद करेगा पूरा देश, PM मोदी ने की घोषणा

मोदी ने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी

अपडेटेड Aug 15, 2021 पर 8:36 AM
Story continues below Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को घोषणा की कि 14 अगस्त को लोगों के संघर्षों और बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाया जाएगा और कहा कि बंटवारे के दर्द को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। मोदी ने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, "सामाजिक विभाजन, वैमनस्यता के जहर को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की भावना को और मजबूत करने की जरूरत को याद दिलाए।"
 

भारत रविवार को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। हालांकि, उस दिन आयोजित होने वाले किसी भी स्मारक कार्यक्रम पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये घोषणा भारत की 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर की गई है।


आजादी के 75वें साल में प्रवेश करने की तैयारी, कैसा रहा 74 साल का सफर, आगे क्या हैं चुनौतियां

आम नागरिकों द्वारा राष्ट्रगान को रिकॉर्ड करने और उन्हें राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर अपलोड करने सहित, "अमृत महोत्सव" की वर्षगांठ से जुड़े साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की सीरीज तैयार की गई है।

पाकिस्तान को 1947 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन द्वारा भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में तराशा गया था। लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के कारण कई लाख लोगों की जान चली गई थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।