कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में बढ़ोतरी के कारण परीक्षा स्थगित करने वाले राज्यों की लिस्ट में अब पंजाब (Punjab) का नाम भी जुड़ गया है। अब पंजाब ने घोषणा की है कि कक्षा 5, 8 और 10 के सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने घोषणा की कि कक्षा 5, 8 और 10 के सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में पास कर दिया जाएगा।
राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं पर फैसल वर्तमान स्थिति के आधार पर बाद में लिया जाएगा। हालांकि, उन्हें पहले ही स्थागित कर दिया गया है।
बुधवार को मुख्यमंत्री सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर COVID-19 केस में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की मांग की। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने का फैसला किया है।
CBSE बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित या रद्द किये जाने की लगातार बढ़ती जा रही मांग और सोशल मीडिया पर ट्रेंड के बीच PM मोदी की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें दसवीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली। उनकी बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि 12वीं की परीक्षाओं को सिर्फ स्थगित किया गया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।