Credit Cards

जानिए दुनिया की सबसे अमीर महिला कौन हैं और क्या है इनका नेटवर्थ?

लॉरियल की मालिक फ्रेनकोइन बेटनकोर्ट 90.8 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं

अपडेटेड Sep 04, 2021 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement

फोर्ब्स ने हाल ही में इस वर्ष के लिए दुनिया भर के बिलियनेयर्स की अपनी लिस्ट जारी की है। बिलियनेयर्स की संख्या 660 बढ़कर 2,755 हो गई है। इनमें 10 महिला बिलियनेयर हैं जिनका रैंक 80 के अंदर है।

इस प्रतिष्ठित लिस्ट में कुल 328 महिलाओं को जगह मिली है। इनकी कुल वेल्थ 1.53 लाख करोड़ डॉलर की है।

HDFC Life करेगी एक्साइड लाइफ को एक्वायर, 6,687 करोड़ रुपये की डील


दुनिया  की सबसे अमीर महिला ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली लॉरियल की फ्रेनकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स हैं। इनकी कुल वेल्थ 90.8 अरब डॉलर की है।

अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। इनके पास 67.8 अरब डॉलर की वेल्थ है।

एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस से हाल ही में अलग हुई मैकेंजी स्कॉट के पास 55.6 अरब डॉलर की वेल्थ है।

चौथे स्थान पर कोच इंडस्ट्रीज की जूलिया कोच हैं जिनकी कुल वेल्थ 45.4 अरब डॉलर है।

पांचवां स्थान अमेरिकी कैंडी कंपनी मार्स के मालिकों में शामिल जैकलीन मार्स का है। उनके पास लगभग 32 अरब डॉलर की वेल्थ है।

लिस्ट में छठे स्थान पर मिरियम एडलसन हैं। इनके पास कैसिनो का बिजनेस है। इनकी कुल वेल्थ 29.6 अरब डॉलर है।

सातवें पायदान पर सुजैन क्लैटन हैं। इनके पास एक बड़ा फार्मास्युटिकल बिजनेस है। इनकी कुल वेल्थ 28.6 अरब डॉलर है।

आठवां स्थान यैंग हुइयान को मिला है। इनका रियल एस्टेट का कारोबार है। इनकी वेल्थ भी 28.6 अरब डॉलर की है।

नौवें पायदान पर अबिगालि जॉनसन हैं। यह मनी मैनेजमेंट से जुड़ी हैं। इनकी कुल वेल्थ 23.3 अरब डॉलर है।

दसवां स्थान गिना राइनहार्ट का है। इनके पास माइनिंग बिजनेस है और इनकी वेल्थ 22.2 अरब डॉलर की है।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।