Credit Cards

पेट की चर्बी से छुटकारा चाहिए? एक्सपर्ट के बताए ये 4 वर्कआउट्स करें और 21 दिन में देखें कमाल

weight loss: बढ़ी हुई तोंद ना सिर्फ लुक्स खराब करती है, बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन सकती है। जिम जाए बिना अगर आप घर पर ही पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं, तो फिटनेस कोच डेनियल लियु की बताई गई 4 आसान एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। 21 दिन में फर्क नजर आने लगेगा

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
weight loss: अगर कमर पतली करनी है और दोनों साइड की चर्बी कम करनी है तो क्रॉस क्रंच बेहतरीन विकल्प है।

हर कोई चाहता है कि उसका शरीर फिट और स्लिम दिखे, लेकिन पेट की चर्बी यानी बाहर निकला हुआ पेट, खूबसूरती और सेहत दोनों के लिए परेशानी बन जाता है। महिलाएं हों या पुरुष, तोंद से छुटकारा पाना आसान नहीं होता। कई लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, फिर भी खास फर्क नजर नहीं आता। पेट के आसपास की फैट बेहद जिद्दी होती है, जो आसानी से घटती नहीं। ऐसे में अगर आप जिम जाने के बजाय घर पर ही कुछ आसान और असरदार तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आपकी तलाश यहीं खत्म हो सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक में फिटनेस कोच डेनियल लियु ने कुछ सिंपल एक्सरसाइज बताई हैं, जो खासतौर पर पेट की चर्बी कम करने के लिए बनाई गई हैं। डेनियल का कहना है कि अगर आप इन वर्कआउट्स को नियमित रूप से करें, तो सिर्फ 21 दिनों में फर्क महसूस किया जा सकता है, वो भी बिना भारी-भरकम एक्सरसाइज के।

पेट की चर्बी के दो रूप


पेट पर जमा फैट दो तरह का होता है — एक जो त्वचा के नीचे होता है और दूसरा जो शरीर के अंदर आंतों के पास जमा होता है। त्वचा के नीचे की चर्बी भले दिखने में खराब लगे, लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक आंतों के बीच जमा चर्बी होती है। ये शरीर में सूजन पैदा करने वाले हार्मोन रिलीज करती है और कई बीमारियों की वजह बन सकती है।

सेहत पर पड़ता है बड़ा असर

अगर पेट की चर्बी समय रहते कम न की जाए, तो इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें हार्ट अटैक, टाइप 2 डायबिटीज, हाई बीपी और यहां तक कि कुछ प्रकार के कैंसर भी शामिल हैं। यही वजह है कि शरीर को एक्टिव रखना और पेट की चर्बी को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है।

हाई नी क्लैप

डेनियल के मुताबिक, हाई नी क्लैप एक तेज और आसान व्यायाम है जो पेट के आसपास की चर्बी तेजी से घटाता है। इसे करते वक्त घुटनों को सीने तक लाना होता है और साथ ही हाथों से क्लैप करना होता है। इस एक्सरसाइज को रोजाना 50 बार करने से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। ध्यान रखें गति नहीं, फॉर्म जरूरी है।

साइड क्रंच

साइड क्रंच न सिर्फ तिरछी मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि कोर मसल्स को भी टोन करता है। इसे रोजाना करने से वेस्टलाइन धीरे-धीरे पतली होने लगती है और पेट की चर्बी भी घटती है। आप इसे दोनों तरफ 25-25 बार दोहरा सकते हैं।

क्रॉस क्रंच

अगर कमर पतली करनी है और दोनों साइड की चर्बी कम करनी है तो क्रॉस क्रंच बेहतरीन विकल्प है। ये एक्सरसाइज कमर को न सिर्फ शेप देती है बल्कि उसे मजबूत भी बनाती है। इसे दिन में 50 बार करना फायदेमंद रहेगा।

नॉर्मल हाई नी

अगर आप ज्यादा थकाने वाले वर्कआउट नहीं कर सकते तो नॉर्मल हाई नी एक बढ़िया शुरुआत हो सकती है। इसमें आपको घुटनों को ऊंचा उठाना होता है। साथ ही पोश्चर और सांस लेने के तरीके पर फोकस करना जरूरी होता है। इससे न सिर्फ फैट बर्न होता है, बल्कि हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: त्रिकटु चूर्ण से शुगर होगा काबू में, डायबिटीज मरीजों के लिए कारगर उपाय,जानिए कैसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।